Dainik Savera Times

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.42 पर स्थिर

Rupee vs Dollar

Rupee vs Dollar : कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.42 पर स्थिर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कमजोर अमेरिकी मुद्रा से स्थानीय मुद्रा को समर्थन दिया, लेकिन विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से इस पर दबाव पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.41 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 84.42 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के बराबर है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.42 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा बाजार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को बंद थे।

Rupee vs Dollar

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.49 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.97 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। यर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पिछले कारोबारी सत्र में बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,411.73 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version