Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 7 पैसे मजबूत होकर 83.82 प्रति डॉलर पर पहुंचा

August 30, 2024

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 7 पैसे मजबूत होकर 83.82 प्रति डॉलर पर पहुंचा
मुंबई: विदेशी पूंजी प्रवाह और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे मजबूत होकर 83.82 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.83 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.82 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो उसके पिछले बंद भाव से सात पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.89 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.37 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.17 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,259.56 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें