Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरूआती कारोबार में हुआ मजबूत, 8 पैसे की बनाई बढ़त, जानें आज का रेट 

February 14, 2025

रुपया शुरूआती कारोबार में हुआ मजबूत, 8 पैसे की बनाई बढ़त, जानें आज का रेट 

Rupee vs Doller: अमेरिकी मुद्रा के उच्च स्तर से नीचे आने और घरेलू शेयर बाजारों के अनुकूल रुख दिखाने से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में आठ पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.85 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.86 पर खुला और शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त के साथ 86.85 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की बढ़त दर्शाता है।

Rupee vs Doller
Rupee vs Doller

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.93 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107.03 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,789.91 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें