Dainik Savera Times

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की हुआ मजबूत, जानिए US Dollar के Latest रेट

Rupee vs US Dollar

Rupee vs US Dollar : महंगाई के अनुकूल आंकड़ों के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरने में कामयाब रहा। इस दौरान स्थानीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे बढक़र 84.83 के स्तर पर पहुंच गई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने हालांकि कहा कि डॉलर में मजबूती और विदेशी कोषों की निकासी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट ने रुपये की बढ़त को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 84.85 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 84.83 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले पांच पैसे गिरकर 84.88 के निचले स्तर पर बंद हुआ। रुपये का पिछला रिकॉर्ड निचला स्तर नौ दिसंबर को दर्ज किया गया था, जब यह 84.86 पर बंद हुआ था।

Rupee vs US Dollar
Rupee vs US Dollar

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढक़र 106.77 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.01 प्रतिशत बढक़र 73.42 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 3,560.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version