Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs US Dollar: रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 84.06 प्रति डॉलर पर पहुंचा

November 4, 2024

Rupee vs US Dollar: रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 84.06 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Rupee vs US Dollar : विदेशी पूंजी की सतत निकासी तथा घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में महज एक पैसे की बढ़त के साथ 84.06 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि मजबूत डॉलर स्थानीय इकाई पर दबाव बना रहा है जिससे दिन में रुपया के सीमित दायरे में कारोबार करने का अनुमान है।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी स्थानीय इकाई को प्रभावित किया जबकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा किसी भी हस्तक्षेप से स्थानीय मुद्रा को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.07 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद यह 84.06 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से एक पैसे की बढ़त दर्शाता है।

Rupee vs US Dollar

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर बंद हुआ था। दीपावली के मद्देजनर विदेशी मुद्रा बाजार शुक्रवार को बंद थे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.63 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.21 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पिछले कारोबारी सत्र में बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 211.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें