Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs US Dollar : रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.68 पर रहा स्थिर

December 4, 2024

Rupee vs US Dollar : रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.68 पर रहा स्थिर

Rupee vs US Dollar : रुपया बुधवार को शुरुआती कारेाबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.68 पर स्थिर रहा। विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्रेंट क्रूड में तेजी ने स्थानीय मुद्रा की बढ़त को सीमित किया, जबकि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख से रुपये को थोड़ा समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.66 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की बढ़त दर्शाता है। शुरुआती सौदों के बाद पिछले बंद भाव के बराबर 84.68 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपया मंगलवार को चार पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.68 पर बंद हुआ था।

Rupee vs US Dollar

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.50 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत चढक़र 73.21 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,664.67 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें