Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे कमजोर होकर 85.78 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

March 26, 2025

रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे कमजोर होकर 85.78 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

Rupee Weakened by 6 Paise: मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में सुधार के कारण रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे कमजोर होकर 85.78 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये को नगदी की कमी, जवाबी शुल्क लागू होने की चिंताओं और आयातकों की ओर से महीने के अंत में अमेरिकी मुद्रा की मांग के कारण नए सिरे से दबाव का सामना करना पड़ा।

हालांकि, विदेशी पूंजी के प्रवाह ने निचले स्तर पर रुपये को समर्थन दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.71 पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद यह और गिरावट के साथ 85.78 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद से छह पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.72 पर रहा।

Rupee Weakened by 6 Paise
Rupee Weakened by 6 Paise

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.30 पर रहा।  अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.18 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 59.56 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,957.63 अंक पर, जबकि निफ्टी 20.60 अंक यानी 0.09 प्रतिशत लुढक़कर 23,648.05 अंक पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,371.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें