Site icon Dainik Savera Times

Sai Life Sciences का शेयर 20% से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध 

नई दिल्ली: साई लाइफ साइंसेज का शेयर अपने निर्गम मूल्य 549 रुपये से 20 प्रतिशत अधिक उछाल के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर 20.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 660 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। इसके बाद यह 27.86 प्रतिशत चढक़र 702 रुपये पर पहुंच गया।
एनएसई पर शेयर ने 18.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 650 रुपये पर शुरुआत की। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 14,493.75 करोड़ रुपये रहा। साई लाइफ साइंसेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शेयर बिक्री के तीसरे तथा अंतिम दिन शुक्रवार तक 10.26 गुना अभिदान मिला था।
कंपनी का आईपीओ 950 करोड़ रुपये के नए शेयर और 2,092 करोड़ रुपये के 3.81 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन था। इसके लिए मूल्य दायरा 522-549 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
ये भी पढ़ें: गर्मी में तरोताजा रखे शिकंजी, स्वाद के साथ दे भरपूर एनर्जी
Exit mobile version