Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sai Silks के आईपीओ को मिला 4.40 गुना अभिदान

September 23, 2023

Sai Silks के आईपीओ को मिला 4.40 गुना अभिदान

 

नई दिल्ली: खुदरा परिधान विक्रेता साई सिल्क्स (कलामंदिर) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को अंतिम दिन शुक्रवार को 4.40 गुना अभिदान मिला। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 3,84,86,309 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले अंतिम दिन 16,94,58,544 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 12.35 गुना, खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 88 प्रतिशत और गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 2.47 गुना अभिदान मिला। आईपीओ में 600 करोड़ रुपये की ताजा पेशकश और बिक्री पेशकश के तहत 2,70,72,000 इक्विटी शेयर शामिल है।

निर्गम के लिए मूल्य दायरा 210-222 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से लग•ाग 1,201 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद कर रही है। कंपनी ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 360 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

ये भी पढ़ें: हफ्ते भर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1000 और चांदी ₹3000+ टूटी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें