Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Saint Gobain वृद्धि लक्ष्य पाने के लिए भारत में 8,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी 

August 28, 2023

Saint Gobain वृद्धि लक्ष्य पाने के लिए भारत में 8,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी 
नई दिल्ली: कांच निर्माता एवं घर बनाने के समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी सेंट गोबेन वृद्धि बढ़ाने के उद्देश्य से पूंजीगत व्यय और अधिग्रहण के लिए चार-पांच साल में 8,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के प्रमुख बी संथानम ने यह जानकारी दी। कंपनी ने हाल ही में ‘स्टोन वूल’ विनिर्माता रॉकवुल इंडिया और ‘ग्लास वूल’ विनिर्माता ट्विगा का अधिग्रहण किया है।
कंपनी अभी भी वृद्धि जारी रखना चाहती है। फ्रांसीसी कांच निर्माता की अनुषंगी कंपनी सेंट गोबेन इंडिया को भारतीय बाजार में मात्रा के हिसाब से 10 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है। कंपनी यहां मांग में तेजी देख रही है। एशिया प्रशांत और भारत क्षेत्र में सेंट गोबेन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और सेंट गोबेन इंडिया के चेयरमैन संथानम ने बताया, ह्लसेंट-गोबेन इंडिया वृद्धि, मुनाफा और विस्तार के लिहाज से भारत में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
हमारे सभी व्यवसाय अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें भवन निर्माण और औद्योगिक समाधान शामिल हैं। उन्होंने कहा, ह्लपिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 2023-24 में हम 8-10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि सेंट गोबेन के वैश्विक बाजार में मुनाफे के लिहाज से भारत तीसरा सबसे बड़ा देश है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें