Site icon Dainik Savera Times

IMT Ghaziabad के स्नातकों के वेतन Package में पिछले दो वर्षों में 40 प्रतिशत की वृद्धि: Study

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (गाजियाबाद) के प्रबंधन स्रातकों का औसत वेतन पिछले दो वर्षों की तुलना में 2022-23 भर्ती (प्लेसमेंट) चक्र में 40 प्रतिशत तक बढ़ गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (गाजियाबाद) के आंतरिक अध्ययन के अनुसार 2022-23 भर्ती चक्र में पहली बार भर्ती करने वालों की संख्या कुल भर्ती करने वालों का 40 प्रतिशत रही।

आईएमजी गाजियाबाद के निदेशक विशाल तलवार ने कहा, ‘‘आईएमटी गाजियाबाद ने अपने छात्रों के लिए लगातार 100 प्रतिशत भर्ती का रिकॉर्ड बनाए रखा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बीएफएसआई, आईटी/आईटीईएस, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और परामर्श क्षेत्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक प्रस्ताव आए हैं, जो हमारे छात्रों के विकास के लिए सकारात्मक वृद्धि का संकेत है। हमें यह याद रखना होगा कि इनमें से कई कंपनियां बहुराष्ट्रीय हैं।’’

ये भी पढ़ें: Assembly Election Result Live: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का नतीजा आज, शुरू हुई वोटों की गिनती

Exit mobile version