Site icon Dainik Savera Times

सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग को अफ्रीका में 75 करोड़ रुपये का ठेका मिला

नयी दिल्ली: सालासर टेक्नो इंजीनियरिरग लिमिटेड (एसटीईएल) को अफ्रीका में करीब 75.23 करोड़ रुपये का बिजली पारेषण संबंधी ठेका मिला है। एसटीईएल ने मंगलवार को बयान में कहा कि ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (ईडीसीएल) के जरिये मिला 94 लाख अमेरिकी डॉलर या करीब 75.23 करोड़ रुपये का यह ठेका रवांडा पारेषण प्रणाली और अंतिम छोर तक संपर्क परियोजना के लिए है। यह इंजीनियंरिग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) ठेका 18 महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस ठेके से निर्यात बाजार में कंपनी की उपस्थिति बढ़ी है और अफ्रीका भारी वृद्धि क्षमता वाला बाजार बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग के खिलाफ TMC की याचिका पर SC ने हस्तक्षेप करने से किया इनकार, कहा- ऐसी सोच ठीक नहीं

Exit mobile version