Site icon Dainik Savera Times

Electric कारों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, दुनियाभर में 1.40 करोड़ यूनिट्स की सेल

मुंबई: इलैक्ट्रिक कारों की बिक्री ने दुनियाभर में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। साल 2023 में इलैक्ट्रिक कारों की सबसे ज्यादा सेल दर्ज हुई है। इसमें चीन, यूरोप और अमरीका जैसे देशों का नाम शामिल है। बीते कुछ सालों में इलैक्ट्रिक वाहनों ने काफी तेजी से अपनी जगह बनाई है। पेट्रोल और डीजल वाहनों से अलग इस विकल्प पर लोगों ने काफी ध्यान दिया है। यही वजह है कि इसकी मांग में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। इसी बीच इलैक्ट्रिक कारों को लेकर एक हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है।

इंटरनैशनल एनर्जी एजैंसी यानी आईईए ने दावा करते हुए कहा है कि 2023 में पूरी दुनिया में इलैक्ट्रिक कार की बिक्री 1.40 करोड़ यूनिट रही। स्टडी में बताया गया है कि ये आंकड़ा चीन, यूरोप और अमरीका की सारी बिक्री पर आधारित है। इस सेल रिपोर्ट के बाद दुनिया में इलैक्ट्रिक कार का आंकड़ा 4 करोड़ के करीब पहुंच गया है।
स्टडी में ये भी बताया गया है कि 2024 की पहली तिमाही में इलैक्ट्रिक कारों की बिक्र ी वैश्विक स्तर पर अच्छी बनी हुई है। ये 2023 के पहली तिमाही के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा रही।

ये भी पढ़ें: ‘बंगाल में फिर चलेगी मां-माटी-मानुष की लहर’, ममता बनर्जी ने जीत का भरोसा जताया

Exit mobile version