Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

जनवरी में यात्री वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर : फाडा

February 14, 2024

जनवरी में यात्री वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर : फाडा

नई दिल्ली: देश में स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों की मजबूत मांग के दम पर जनवरी में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने यह जानकारी दी। फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार, यात्री वाहन (पीवी) की बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 3,93,250 इकाई हो गई, जो जनवरी 2023 में 3,47,086 इकाई थी।

फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, नए मॉडल पेश होने, अधिक उपलब्धता, प्रभावी विपणन, उपभोक्ता योजनाओं तथा शादियों के सीजन से एसयूवी की उच्च मांग से बिक्री में उछाल आया। साथ ही सिंघानिया ने कहा, वास्तविक बाजार की मांग के साथ बेहतर तालमेल बैठाने तथा भविष्य में ओवरसप्लाई के मुद्दों से बचने के लिए ओईएम के साथ उत्पादन को लेकर फिर से विचार-विमर्श करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ओईएम (मूल उपकरण निर्माताओं) को निरंतर सफलता और समग्र बाजार स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक उत्पादन योजना के साथ नवाचार को संतुलित करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें