Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

साम्ही होटल्स के शेयर सात प्रतिशत के उछाल के साथ सूचीबद्ध

September 22, 2023

साम्ही होटल्स के शेयर सात प्रतिशत के उछाल के साथ सूचीबद्ध
 नयी दिल्ली:  साम्ही होटल्स लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को 126 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब सात प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुए।बीएसई पर शेयर ने 3.61 प्रतिशत के उछाल के साथ 130.55 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 5.55 प्रतिशत बढक़र 133 रुपये पर पहुंच गए।एनएसई पर इसने 6.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 134.50 रुपये पर कारोबार शुरू किया। कंपनी का शुरुआती कारोबार में बाजार मूल्यांकन 2,791.94 करोड़ रुपये रहा।साम्ही होटल्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के अंतिम दिन गत सोमवार को 5.33 गुना अभिदान मिला था।रुग्राम की कंपनी साम्ही होटल्स के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 119-126 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें