Samsung Galaxy M17 5G : अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung का यह फोन आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। आपको बता दें कि Amazon पर Samsung के एक बजट 5G स्मार्टफोन पर शानदार डील देखने को मिल रही है। कंपनी के पॉपुलर Galaxy M सीरीज के फोन Samsung Galaxy M17 5G की कीमत में भारी कटौती की गई है, जिसके बाद यह फोन अब अपने अब तक के सबसे कम दाम पर उपलब्ध है।
कीमत और ऑफर
Samsung Galaxy M17 5G को लॉन्च के समय 16,499 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा गया था। अब Amazon पर यह फोन करीब 21% की छूट के साथ सिर्फ 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी इसकी कीमत में सीधे 3,500 रुपये की गिरावट आई है। ग्राहक चाहें तो इसे लगभग 624 रुपये प्रति माह की EMI पर भी खरीद सकते हैं, जिससे यह डील और भी आकर्षक बन जाती है।
डिजाइन और डिस्प्ले
Galaxy M17 5G को कंपनी ने अब तक का सबसे पतला Galaxy M सीरीज फोन बताया है। इसकी मोटाई केवल 7.5mm है। फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus का इस्तेमाल किया गया है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
इस स्मार्टफोन में Samsung का इन-हाउस Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है।
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Galaxy M17 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें
–50MP का प्राइमरी कैमरा
–5MP का सेकेंडरी कैमरा
–2MP का मैक्रो कैमरा
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
क्यों है ये डील खास?
दमदार डिस्प्ले, भरोसेमंद परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और अब कम कीमत इन सब वजहों से Samsung Galaxy M17 5G इस समय बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर उभरा है। अगर आप कम बजट में एक फीचर-पैक 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।