Site icon Dainik Savera Times

इस दिन लांच किया जा रहा है Samsung Galaxy S23, जानिए इसके Features और Price के बारे में

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स एक ऐसी कंपनी है जिस द्वारा आए दिन अपना कोई ना कोई गैजेट, फ़ोन आए दिन मार्के में लांच किया जाता है। लोगों द्वारा भी इसके प्रोडक्ट्स को बेहद पसंद किया जाता है। बताते चले कि पिछले कुछ समय से सैमसंग गैलेक्सी S23 को लेकर काफी चर्चा चल रही है। लेकिन अब इस फ़ोन को लांच करने की कंफर्म डेट सामने आ चुकी है। बता दें कि गैलेक्सी S23 सीरीज को इस साल 1 फरवरी को लॉन्च किया जा रहा है। आइए अब जानते है इस स्मार्टफोन के फीचर्स और खासियत के बारे में। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो गैलेक्सी S23 सीरीज के गैलेक्सी S23 में 6.1 इंच की एफएचडी+ AMOLED डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ स्क्रीन रिफ्रेश रेट और होल-पंच कटआउट होगा। ये 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 15W वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ 3,900mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। दूसरी ओर, गैलेक्सी S23 प्लस में 4,700mAh की बैटरी के साथ 120Hz 6.6-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और यह 15W वायरलेस चार्जिंग और 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक दोनों को सपोर्ट करता है।

Exit mobile version