Dainik Savera Times

खत्म हुआ इंतजार! आ गई Samsung Galaxy S26 Series, कीमत सहित जानें खूबियां

Samsung Galaxy S26 Series

बिजनेस डेस्क: सैमसंग ने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S26 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी तीन मॉडल Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra लेकर आई है। इस सीरीज में पहले के मुकाबले कई नए अपग्रेड और बेहतर फीचर्स दिए हैं। माना जा रहा है कि इस सीरीज का सीधा मुकाबला पिछले साल लॉन्च हुई iPhone 17 series से होगा।

फीचर्स और कीमत

प्रोसेसर- सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Galaxy S26 Ultra में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो ‘Made for Galaxy’ ब्रांडिंग के साथ आता है। यह प्रोसेसर हाई स्पीड परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। वहीं Galaxy S26 और S26+ मॉडल में Exynos 2600 चिपसेट दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।

कैमरा- फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस बार कैमरा सेटअप में भी खास सुधार किए गए हैं। Galaxy S26: 50MP वाइड कैमरा, 12MP अल्ट्रा वाइड, 10MP टेलीफोटो और 12MP फ्रंट कैमरा Galaxy S26+: 50MP वाइड, 12MP अल्ट्रा वाइड, 10MP टेलीफोटो और 12MP फ्रंट कैमरा और Galaxy S26 Ultra: 200MP का मेन वाइड कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड, 50MP और 10MP टेलीफोटो लेंस तथा 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। Ultra मॉडल में हाई-रेजोल्यूशन 200MP कैमरा दिया गया है, जिससे ज्यादा डिटेल और बेहतर जूम क्वालिटी मिलने की उम्मीद है।

बैटरी और चार्जिंग- बैटरी के मामले में भी कंपनी ने बेहतर चार्जिंग सपोर्ट दिया है। S26 Ultra में 5,000mAh बैटरी के साथ 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 30 मिनट में करीब 75% तक चार्ज हो सकता है। S26+ में 4,900mAh बैटरी, 45W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और S26 में 4,300mAh बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

डिस्प्ले- तीनों मॉडल में शानदार AMOLED डिस्प्ले दी गई है। S26 Ultra में 6.9 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, S26+ में 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन और S26 में 6.3 इंच QHD+ AMOLED पैनल दिया गया है। बड़ी और ब्राइट स्क्रीन के साथ वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और ब्राउजिंग का अनुभव और बेहतर होने की उम्मीद है।

कीमत

Galaxy S26- ₹87,999

Galaxy S26+- ₹1,19,999

Galaxy S26 Ultra- ₹1,39,999

Exit mobile version