कंपनी ने आज यहां कहा कि दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई के ग्राहक ब्लिंकिट पर गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा, गैलेक्सी एस24 प्लस और गैलेक्सी एस24 स्मार्टफोन ऑर्डर कर सकते हैं और उन्हें 10 मिनट से भी कम समय में उनके फोन की डिलीवरी मिल जाएगी।

ब्लिंकिट पर गैलेक्सी एस24 सीरीज खरीदने वाले ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदारी करने पर 5000 रुपये इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा। ब्लिंकिट के साथ साझेदारी से सैमसंग को भारत में अपनी प्रमुख एस24 सीरीज की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। सैमसंग को गैलेक्सी एस 24 सीरीज के लिए रिकॉर्ड प्री-बुकिंग मिली है, जिससे यह अब तक की सबसे सफल एस सीरीज बन गई है।
ये भी पढ़ें: शेयर बाजार आज खुलेगा या नहीं? देखें सालभर की पूरी हॉलिडे लिस्ट