Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Samsung ने भारत में लाँच किया Galaxy F55 5G स्मार्टफोन, मिलेंगे ये गजब के फीचर्स

May 28, 2024

Samsung ने भारत में लाँच किया Galaxy F55 5G स्मार्टफोन, मिलेंगे ये गजब के फीचर्स

 

नयी दिल्ली: कंज्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने आज गैलेक्सी एफ-सीरीज स्मार्टफोन गैलेक्सी एफ55 5जी को लॉन्च करने की घोषणा की जिसकी शुरूआती कीमत 24999 रुपये है। कंपनी ने यहां कहा कि प्रीमियम वेगन लेदर फिनिश बैक पैनल के साथ गैलेक्सी एफ55 5जी का स्लीक और स्टाइलिश लुक इसे आकर्षक डिवाइस बनाता है।

गैलेक्सी एफ55 5जी के साथ ही सैमसंग पहली बार एफ-सीरीज पोर्टफोलियो में उत्कृष्ट वीगन लेदर डिजाइन वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। यह सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले, शक्तिशाली स्नैपड्रैगन 7 जेन1 प्रोसेसर, 45वॉट सुपर-फास्ट चार्जिंग, एंड्रॉएड अपग्रेड के चार जेनरेशंस और पांच साल की सुरक्षा अपडेट जैसी सेगमेंट-अग्रणी फीचर्स के साथ मौजूद है, ताकि आने वाले वर्षों के दौारन यूजर लेटेस्‍ट फीचर्स और बेहतर सुरक्षा का आनंद ले सकें।’

ये भी पढ़ें: भारत में मार्च के दौरान यात्री वाहन बिक्री में 16% की बढ़त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें