Site icon Dainik Savera Times

‘Sangam India’ को 2024- 25 तक 4,000 करोड़ रुपए के राजस्व की उम्मीद

 

मुंबई : टैक्सटाइल क्षेत्र की कंपनी संगम इंडिया को 2024-25 तक लगभग 4,000 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल करने की उम्मीद है। संगम इंडिया के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि राजस्थान के भीलवाड़ा में स्थित कंपनी की सात उत्पादन इकाइयों की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एस एन मोदानी ने बताया, हमने वित्त वर्ष 2022-23 में 2,730 करोड़ रुपए का राजस्व दर्ज किया है और चालू वित्त वर्ष में हम 3,000 करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: अप्रैल में UPI ट्रांजैक्शन 25% बढ़कर 22 अरब के पार, वैल्यू 29 लाख करोड़ से ज्यादा
Exit mobile version