Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रत्न एवं आभूषण परिषद के Chairman चुने गए Sanyam Mehra, Rajesh Rokde बने Vice Chairman

January 5, 2023

रत्न एवं आभूषण परिषद के Chairman चुने गए Sanyam Mehra, Rajesh Rokde बने Vice Chairman

मुंबई: अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) के सदस्यों ने दो साल (2023-24) की अवधि के लिए संयम मेहरा को उद्योग निकाय का चेयरमैन और राजेश रोकड़े को वाइस चेयरमैन चुना है। जीजेसी विनिर्माताओं, थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं, वितरकों, प्रयोगशालाओं, रत्न विज्ञानियों, डिजाइनरों और संबद्ध सेवा प्रदाताओं समेत उद्योग से जुड़े 6,00,000 से अधिक लोगों एवं कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है। मेहरा ने एक बयान में कहा, ”हम उद्योग के सभी लंबित मुद्दों को लेकर सरकार के साथ संपर्क में रहेंगे और चीजों को अनुकूल बनाने के लिए उसके साथ मिलकर काम करेंगे।” रोकड़े ने कहा कि जीजेसी उद्योग के लिए लगातार नए और बेहतर मंच तैयार कर रहा है और उनका ध्यान उद्योग के विकास के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों से जुड़ने पर होगा।

ये भी पढ़ें: राबड़ी के बाद तेजस्वी ने हटाई सुरक्षा, बोले- खरोंच नहीं आनी चाहिए…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें