Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सऊदी अरब, भारत का कारोबारी क्षेत्र विविधता वाली अर्थव्यवस्था का निर्माण चाहते हैं : उद्योगपति

August 23, 2023

सऊदी अरब, भारत का कारोबारी क्षेत्र विविधता वाली अर्थव्यवस्था का निर्माण चाहते हैं : उद्योगपति

दुबई: सऊदी अरब के एक प्रमुख उद्योगपति ने कहा है कि उनका देश और भारतीय कारोबार क्षेत्र एक समृद्ध विकास पथ साझा करते हैं। सऊदी बेसिक इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (एसएबीआईसी) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अब्दुलरहमान अल-फगीह ने कहा कि दोनों देश एक टिकाऊ, समावेशी और भविष्य के लिए विविधता वाली अर्थव्यवस्था का निर्माण करना चाहते हैं।

अल-फगीह 25 से 27 अगस्त तक नयी दिल्ली में आयोजित किए जा रहे बी20 भारत शिखर सम्मेलन में सऊदी अरब के शीर्ष उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं। यह प्रतिनिधिमंडल सम्मेलन में दुनिया की 20 अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं के अपने समकक्षों के साथ शामिल होगा। अल-फगीह ने कहा, ‘‘यह सऊदी कारोबारी समुदाय के लिए क्षेत्र और विकासशील दुनिया की आवाज बनने का एक अवसर है।

हम कारोबार और हमारी अर्थव्यवस्थाओं का आकार तय करने वाली महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। अल-फग़ीह इस सम्मेलन को संबोधित करने के अलावा पर्यावरण, सामाजिक एवं संचालन (ईएसजी) जैसे विषयों पर परिचर्चा में भाग लेंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें