Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

एसबीआई ने सरकार को दिया 6,959 करोड़ रुपए का लाभांश

June 22, 2024

एसबीआई ने सरकार को दिया 6,959 करोड़ रुपए का लाभांश

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सरकार को 6,959 करोड़ रुपए का लाभांश दिया। एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लाभांश का चेक सौंपा। इस मौके पर वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी भी मौजूद थे। वित्त मंत्रलय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 6959.29 करोड़ रुपए का लाभांश चेक निर्मला सीतारमण को सौंपा।’’ एसबीआई ने पिछले वित्त वर्ष के लिए 13.70 रुपए प्रति शेयर का लाभांश दिया। यह पिछले वर्ष में दिए गए 11.30 रुपए प्रति इक्विटी शेयर लाभांश से अधिक है। बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 2023-24 में रिकॉर्ड 67,085 करोड़ रुपए रहा जो उसके एक साल पहले 55,648 करोड़ रुपए था।

ये भी पढ़ें: GT vs RCB, IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने जीता टॉस, बेंगलुरु को बल्लेबाजी के लिए बुलाया (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें