Site icon Dainik Savera Times

SBI जल्द ही सिंगापुर और अमरीका में ‘YONO Global’ एप्प करेगा पेश

 

सिंगापुर: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) जल्द ही सिंगापुर और अमरीका में अपनी बैंकिंग मोबाइल एप्प योनो ग्लोबल पेश करेगा, जो उसके ग्राहकों को डिजीटल प्रेषण तथा अन्य सेवाएं प्रदान करेगी। डिप्टी एमडी (आईटी) विद्या कृष्णन ने सिंगापुर फिनटेक महोत्सव (एसएफएफ) से इतर कहा, हम सर्वोत्तम उपलब्ध सेवाएं प्रदान करने के लिए योनो ग्लोबल में निवेश करना जारी रख रहे हैं।

हम अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव देना चाहते हैं। तीन दिवसीय सिंगापुर फिनटेक महोत्सव (एसएफएफ) का समापन 17 नवंबर को होगा। कृष्णन ने सिंगापुर स्थित डिजीटल मंच समर्थकों के साथ-साथ स्थानीय नियामक तथा केंद्रीय बैंक, सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण (एमएएस) के साथ भी बातचीत की।

ये भी पढ़ें- ‘कांग्रेस सरकारों ने सिक्किम के विकास में रुकावट डाली’, PM मोदी ने लगाए गंभीर आरोप

Exit mobile version