Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्नाइडर इलेक्ट्रिक नें 60 शहरों में लॉन्च की इनोवेशन यात्रा

October 6, 2023

श्नाइडर इलेक्ट्रिक नें 60 शहरों में लॉन्च की इनोवेशन यात्रा

नयी दिल्ली: श्नाइडर इलेक्ट्रिक ने शुक्रवार को भारत में कंपनी के संचालन की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर श्नाइडर इलेक्ट्रिक इनोवेशन यात्रा लॉन्च की। यह कार्बन न्यूट्रल यात्रा भारत के 60 से अधिक शहरों का दौरा करेगी। इस यात्रा का उद्देश्य देश में श्नाइडर इलेक्ट्रिक की 60 साल की यात्रा और आईओटी (इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स), इलेक्ट्रिसिटी 4.0, एनर्जी मैनेजमेंट और नेक्स्ट जनरेशन ऑटोमेशन सॉल्यूशन स्पेस में हो रहे डिजिटलाइजेशन के बारे में बात करके लोगों में राष्ट्र निर्माण का समर्थन करने की निरंतर प्रतिबद्धता को उजागर करना है।

इस अवसर पर श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं महाप्रबंधक (एमडी) दीपक शर्मा ने कहा, “भारत में हमारी 60 वर्षों की उपस्थिति देश की प्रगति के लिए हमारी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। श्नाइडर इलेक्ट्रिक के पास अब 37000 से अधिक कर्मचारी हैं। वहीं भारत में 30 विनिर्माण स्थल हैं, जो इसे तीसरा सबसे बड़ा मार्केट और चार वैश्विक केंद्र में से एक बनाता है। मैं इस अवसर पर अपने ग्राहकों, पार्टनर्स और कर्मचारियों को तहे दिल से धन्यवाद करता हूं।”

श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंडिया के उपाध्यक्ष रजत अब्बी ने कहा, “मैं श्नाइडर इलेक्ट्रिक इनोवेशन यात्रा के लॉन्च को देखकर उत्साहित हूं। यह कार्बन न्यूट्रल यात्रा सस्टेनेबल, डिजिटल और नेक्स्टजेन ऑटोमेशन समाधानों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए देश भर में यात्रा करेगी।” श्नाइडर इलेक्ट्रिक इनोवेशन यात्रा का लक्ष्य भारत के नागरिकों, निगमों, किसानों और संस्थानों को व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र के साथ जोड़ना है। साथ ही, इनोवेटिव सल्यूशन प्रदान करके क्लाइमेट चेंज को लोगों तक पहुंचाना और ग्रीन योद्धा तैयार करना है।

पढ़ें बड़ी ख़बरें:माधुरी दीक्षित के साथ ‘मजा मा’ में काम करना एक सपना सच होने जैसा था : बरखा सिंह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें