Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैज्ञानिकों ने नई दवाएं डिजाइन करने के लिए ChatGPT जैसा मॉडल किया तैयार

February 9, 2024

वैज्ञानिकों ने नई दवाएं डिजाइन करने के लिए ChatGPT जैसा मॉडल किया तैयार

वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक नया चैटजीपीटी जैसा जैनरेटिव आर्टीफिशियल इंटैलिजैंस (एआई) मॉडल विकसित किया है जो बीमारियों के इलाज के लिए नई दवाएं डिजाइन कर सकता है। चैटजीपीटी ने 2023 में ईमेल लिखने, चिकित्सा और प्रशासनिक परीक्षाओं को पास करने के साथ-साथ मरीजों की बीमारियों का पता लगाने के लिए प्रसिद्धि प्राप्त की।

चैटजीपीटी की लोकप्रियता से प्रेरित होकर और यह सोचकर कि क्या यह दृष्टिकोण दवा डिजाइन प्रक्रिया को भी गति दे सकता है, अमरीका के कैलिफोर्निया में चैपमैन विश्वविद्यालय के श्मिड कॉलेज ऑफ साइंस एंड टैक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने अपना खुद का जेनएआई मॉडल बनाने का फैसला किया। ‘ड्रगएआई‘ नाम का यह प्लेटफॉर्म यूजरों को लक्षित प्रोटीन सिक्वैंस इनपुट करने की अनुमति देता है (उदाहरण के लिए, एक प्रोटीन जो आमतौर पर कैंसर की प्रगति में शामिल होता है)। मॉडल 50-100 नए अणुओं की पहचान करता है जो इन विशेष प्रोटीनों को बाधित कर सकते हैं।

डॉ. हागोप अटामियान ने कहा, ‘यह दृष्टिकोण हमें एक संभावित दवा बनाने में मददगार है जिसकी कभी कल्पना नहीं की गई है। इसका परीक्षण और सत्यापन किया जा चुका है। अब, हम शानदार परिणाम देख रहे हैं।’शोधकर्ताओं ने ड्रगएआई की मदद से बनाए गए अणुओं का कई मानदंडों पर मूल्यांकन किया, और पाया कि ड्रगएआई के परिणाम दो अन्य सामान्य तरीकों के समान गुणवत्ता वाले थे, कुछ मामलों में उनसे भी बेहतर।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें