Site icon Dainik Savera Times

भारतीय डाक को मुनाफे में लाने पर सिंधिया ने सीतारमण से की चर्चा 

नई दिल्ली: संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर भारतीय डाक को मुनाफे में लाने पर चर्चा की। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।सिंधिया ने डाक विभाग के अधिकारियों के साथ वित्त मंत्री के समक्ष पूंजीगत व्यय की अपनी मांगें रखीं, ताकि 2029 तक इसे मुनाफे में लाया जा सके।
सिंधिया का लक्षय़ भारतीय डाक को वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी बनाना है और वह ग्राहक आधार तथा परिचालन दक्षता बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। वित्त मंत्री के साथ बैठक के दौरान, सिंधिया ने भारतीय डाक के लिए एक नई विकास योजना पेश की। उन्होंने कहा कि विभाग लागतों को युक्तिसंगत बनाने और ज्यादातर प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाने का लक्षय़ लेकर काम कर रहा है।
मंत्री को उम्मीद है कि विभाग ग्राहक संतुष्टि पर ध्यान देते हुए लाभ कमाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पहले से जारी व्यापार प्रक्रिया री-इंजीनियरिंग (बीपीआर) की कवायद को वित्त मंत्रलय से निवेश पाकर बहुत लाभ होगा। सिंधिया ने बैठक में कहा कि उक्त पूंजीगत व्यय के लिए वित्त मंत्रलय से निवेश के साथ ही देश भर में डाकघरों और कर्मचारियों के आवास के बुनियादी ढांचे के विकास और नवीनीकरण पर ध्यान दिया जाएगा। सिंधिया ने कहा कि विभाग प्रक्रियाओं को स्वचालित करने के लिए काम करेगा ताकि उन्हें कुशल और भविष्य के लिए तैयार किया जा सके।
ये भी पढ़ें- समुद्री सुरक्षा से उड़ानों तक स्थिति सामान्य, 24 घंटे में 49 समेत 2,729 भारतीय नाविक लौटे देश
Exit mobile version