Site icon Dainik Savera Times

सिंधिया ने दिल्ली में विमानन नियामकों के लिए एकीकृत कार्यालय परिसर का किया उद्घाटन

नई दिल्ली : नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में विमानन क्षेत्र के विभिन्न नियामकों के एकीकृत कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय राजधानी स्थित एकीकृत कार्यालय परिसर ‘उड़ान भवन’ में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए), नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस), हवाई अड्डा आर्थिक नियामक प्राधिकरण (एईआरए), विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के कार्यालय हैं।

सिंधिया ने नागर विमानन मंत्रालय के लिए भारतकोश एडवांस डिपॉजिट (ई-वॉलेट) सुविधा भी शुरू की है। एकीकृत कार्यालय परिसर 374.98 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इस दौरान केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री वी के सिंह और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: ब्याज के लिए फाइनेंसर ने काटा युवक का कान, जमकर की मारपीट

Exit mobile version