Scrap-e Cabs का 2023-24 में अपने बेड़े को दोगुना से अधिक करने का लक्ष्य
August 29, 2023
कोलकाता: ऐप की मदद से टैक्सी सेवा मुहैया कराने वाली स्रैप-ई ने 2023-24 के अंत तक अपने बेड़े को बढ़ाकर दोगुना से अधिक करने का लक्ष्य तय किया है। स्रैप-ई ब्रांड के तहत कारोबार का संचालन करने वाली कंपनी ईसी व्हील्स के प्रबंध निदेशक मयंक बिंदल ने कहा कि उनका फोकस मुख्य रूप से छोटे शहरों पर रहेगा।
उन्होंने बताया कि कोलकाता में तेजी से विस्तार करने के अलावा कंपनी अगले कुछ वर्षों में भुवनेश्वर, गुवाहाटी, वाराणसी, रायपुर, इंदौर, भोपाल, जयपुर और अहमदाबाद पर खासतौर से ध्यान देगी। उन्होंने कहा, ”हम पर्यटकों को किफायती इलेक्ट्रिक वाहन भी उपलब्ध कराना चाहते हैं।
इसकी शुरुआत वाराणसी-अयोध्या-चित्रकूट और पुरी-भुवनेश्वर-कोणार्क-चिलिका र्सिकट से होगी। बिंदल ने कहा कि कंपनी की योजना चालू वित्त वर्ष के अंत तक अपने बेड़े को मौजूदा 400 से बढ़ाकर 1,000 करने की है।