Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुक्का प्रोटीन्स को आईपीओ के लिए सेबी की हरी झंडी

November 7, 2023

मुक्का प्रोटीन्स को आईपीओ के लिए सेबी की हरी झंडी

नयी दिल्ली: मुक्का प्रोटीन्स को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है। आईपीओ दस्तावेजों (डीआरएचपी) के अनुसार, मछली का भोजन, मछली का तेल और मछली का घुलनशील पेस्ट बनाने वाली कंपनी आईपीओ के तहत आठ करोड़ तक नए शेयर जारी करेगी।

We are now on WhatsApp. Click to join.

कंपनी ने इस साल जून में आईपीओ के लिए नए सिरे से दस्तावेज जमा कराए थे। उसके आईपीओ के लिए सेबी का निष्कर्ष 30 अक्टूबर को मिला है। सेबी की भाषा में किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए नियामक का ‘निष्कर्ष’ जरूरी होता है। दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी आईपीओ से प्राप्त 120 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। इसके अलावा वह अपनी सहायक कंपनी एंटो प्रोटीन्स में 10 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी। इसके अलावा इसका एक हिस्सा वह सामान्य कंपनी कामकाज पर खर्च करेगी। बाजार सूत्रों के अनुसार, आईपीओ का आकार 175 करोड़ रुपये से 200 करोड़ रुपये के बीच होगा।

ये भी पढ़ें: अटारी-वाघा बॉर्डर पर बदला रिट्रीट सेरेमनी का समय, अब इस नए शेड्यूल पर होगा आयोजन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें