Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

SEBI ने गैर-पेशेवर कार्य संस्कृति पर प्रैस विज्ञप्ति वापस ली

September 16, 2024

SEBI ने गैर-पेशेवर कार्य संस्कृति पर प्रैस विज्ञप्ति वापस ली

नई दिल्ली: पूंजी बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को गैर-पेशेवर कार्य संस्कृति पर अपनी प्रैस विज्ञप्ति वापस ले ली। 4 सितंबर को जारी प्रैस विज्ञप्ति को यह कहते वापस लिया गया कि ये चिंताएं ‘गलत’ हैं और कर्मचारी संबंधी मुद्दों को आंतरिक रूप से संभाला जाएगा। प्रैस विज्ञप्ति जारी होने के एक दिन बाद 5 सितंबर को नियामक के मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में सेबी कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन के कुछ दिनों बाद यह कदम उठाया गया है। इन कर्मचारियों ने बयान को वापस लेने और सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच के इस्तीफे की मांग की थी। सेबी ने कहा कि पिछले 36 वर्षो में भारतीय प्रतिभूति बाजार को वैश्विक रूप से सबसे गतिशील और अच्छी तरह से विनियमित बाजारों में से एक बनाने में उसके कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सेबी ने कहा कि वह उचित आंतरिक तंत्र के जरिये कर्मचारी संबंधी मामलों को संभालेगी। ऐसे में 4 सितंबर को जारी प्रैस विज्ञप्ति वापस ले ली गई है।

 

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें