Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगले 3-4 महीने में आ जाएगी सैमीकंडक्टर 2.0 नीति : Vaishnaw

September 12, 2024

अगले 3-4 महीने में आ जाएगी सैमीकंडक्टर 2.0 नीति : Vaishnaw

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार ने सैमीकंडक्टर नीति के दूसरे चरण ‘सैमीकॉन 2.0’ पर काम करना शुरू कर दिया है और इसके अगले 3-4 महीनों में लागू होने की उम्मीद है। इलैक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव ने ‘सैमीकॉन इंडिया-2024’ सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि देश के 3-4 राज्यों ने सैमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश आकर्षति किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक सैमीकंडक्टर संयंत्र उत्तर प्रदेश में भी लगाया जाएगा। वैष्णव ने कहा, ‘हम अब उस चरण में हैं जब सैमीकॉन परियोजना का पहला चरण पूरा हो गया है। अब हम सैमीकॉन 2.0 तैयार कर रहे हैं जो सैमीकॉन 1.0 का ही विस्तारित रूप होगा। नई योजना को लागू करने में हमें तीन-चार महीने लगेंगे।’

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड की भारत में 20 अरब डॉलर निवेश बढ़ाने की प्रतिबद्धता: CII

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें