Site icon Dainik Savera Times

शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 939 अंक उछला

Sensex 939 Points Jump

Sensex 939 Points Jump

भारतीय शेयर बाजार की सोमवार को सपाट शुरुआत हुई है। इस दौरान सेसेंक्स 148.13 अंक या 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,415.79 और निफ्टी 35 अंक या 0.15 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 23,116.10 पर खुला।

बाजार में चौतरफा गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 159 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,629 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 145 अंक या 0.77 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,750 पर था।

बाजार में गिरावट का नेतृत्व रियल्टी और ऑयलएंडगैस शेयर कर रहे थे। सूचकांक में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑयलएंडगैस टॉप लूजर्स थे। डिफेंस, पीएसई, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मीडिया, ऑटो, इन्फ्रा, पीएसयू बैंक और आईटी भी लाल निशान में थे। इसके अलावा, मेटल, एफएमसीजी, कमोडिटीज, फार्मा, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विसेज हरे निशान में थे।

ये भी पढ़ें : https://dainiksaveratimes.com/business/ipo-lock-in-expiry-market-pressure-stocks-fall/

सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, टाटा स्टील, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक और एचयूएल हरे निशान में थे। बीईएल, एमएंडएम, ट्रेंट, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक लाल निशान में थे।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट देखी गई। टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक और जकार्ता लाल निशान में थे। सोल और हांगकांग हरे निशान में थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुए थे। इस दौरान टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में करीब एक प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दौर जारी है। पिछले कारोबारी सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 10,716.64 करोड़ रुपए की इक्विटी में बिकवाली की थी। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने इक्विटी मार्केट में 9,977.42 करोड़ रुपए का निवेश किया था।

मध्य पूर्व में तनाव के कारण कच्चे तेल में तेजी जारी है। खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.12 प्रतिशत बढ़कर 104.3 डॉलर प्रति बैरल और डबल्यूटीआई क्रूड का दाम 0.43 प्रतिशत बढ़कर 99.13 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

Exit mobile version