Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेंसेक्स और निफ़्टी में तेजी बरकरार

August 17, 2023

सेंसेक्स और निफ़्टी में तेजी बरकरार

मुंबई: चीन के कमजोर आर्थिक आंकड़ों से विश्व बाजार में गिरावट आने के बावजूद स्थानीय स्तर पर आईटी, यूटिलटीज़, पावर और रियल्टी समेत तेरह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत सेंसेक्स और निफ़्टी में आज तेजी बरकरार रही। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 137.50 अंक की तेजी लेकर 65,539.42 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ़्टी 30.45 अंक बढ़कर 19,465.00 अंक पर पहुंच गया। दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली हुई।

इससे बीएसई का मिडकैप 0.25 प्रतिशत चढ़कर 30,372.99 अंक और स्मॉलकैप 0.52 प्रतिशत उछलकर 35,297.14 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3757 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1850 में तेजी जबकि 1780 में गिरावट रही वहीं 127 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ़्टी की 24 कंपनियां हरे जबकि 26 लाल निशान पर रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।

ये भी पढ़ें : इस महीने शुरू होगा मलमास: नहीं कर पाएंगे कोई भी शुभ कार्य, जानें तारिख और धार्मिक महत्व

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें