Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sensex और Nifty शुरुआती कारोबार में नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

July 4, 2024

Sensex और Nifty शुरुआती कारोबार में नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

 

नई दिल्ली : वैश्विक बाजारों में मजबूती और विदेशी पूंजी के प्रवाह के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स तथा निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 388.84 अंक चढक़र 80,375.64 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी भी 114.45 अंक की बढ़त के साथ 24,400.95 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, मंहिद्रा एंड मंहिद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन तथा भारती एयरटेल के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। बृहस्पतिवार को स्वतंत्र दिवस के मौके पर बाजार बंद रहेंगे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.82 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में बुधवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 5,483.63 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: LG विनय कुमार सक्सेना का बड़ा फैसला, लद्दाख में बने पांच नए जिले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें