Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेंसेक्स और निफ्टी ऊंची छलांग लगाकर रिकॉर्ड स्तर पर

December 5, 2023

सेंसेक्स और निफ्टी ऊंची छलांग लगाकर रिकॉर्ड स्तर पर

मुंबई: वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट के बीच चार में से तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जबरदस्त प्रदर्शन और आर्थिक विकास के मजबूत आंकड़ों से उत्साहित निवेशकों की चौतरफा लिवाली की बदौलत दो प्रतिशत से अधिक की ऊंची छलांग लगाकर आज सेंसेक्स और निफ्टी अबतक के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1383.93 अंक अर्थात 2.05 प्रतिशत की उड़ान भरकर 68 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार और सार्वकालिक उच्चतम स्तर 68865.12 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 418.90 अंक यानी 2.07 प्रतिशत की तेजी लेकर अबतक के रिकॉर्ड स्तर 20686.80 अंक पर रहा।

दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों ने भी जमकर लाभ कमाया। इससे मिडकैप 1.19 प्रतिशत मजबूत होकर 34,999.76 अंक और स्मॉलकैप 1.20 प्रतिशत उछलकर 41 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 41,051.01 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई में कुल 4018 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2391 में लिवाली जबकि 1446 में बिकवाली हुई वहीं 181 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विश्लेषकों के अनुसार, केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने चार राज्य विधानसभा चुनावों में से तीन में महत्वपूर्ण जीत हासिल की है। राज्य चुनाव नतीजों से केंद्र में भाजपा सरकार की निरंतरता को लेकर निवेशकों में अधिक विश्वास पैदा हुआ, जिससे बाजार में तेजी आई है।

ये भी पढ़ें: जल्द लगेगा महंगाई का एक और झटका! इतने रुपए महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें