Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sensex सर्वकालिक उच्च स्तर पर, Nifty पहली बार 23,000 अंक के पार,जानें शेयर बाजार का हाल

May 24, 2024

Sensex सर्वकालिक उच्च स्तर पर, Nifty पहली बार 23,000 अंक के पार,जानें शेयर बाजार का हाल

 

मुंबई: घरेलू बाजार सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 164.24 अंक चढक़र 75,582.28 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 36.4 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 23,000 अंक के पार पहुंचा। वह 23,004.05 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, मारुति और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.40 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 4,670.95 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: भारत में मार्च के दौरान यात्री वाहन बिक्री में 16% की बढ़त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें