Site icon Dainik Savera Times

Sensex शुरुआती कारोबार में 173.69 अंक टूटा, Nifty 54 अंक गिरा

मुंबई: एशियाई और वैश्विक बाजारों से नकारात्मक संकेतों के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 173.69 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 60,632.53 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.15 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,839.30 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की 18 कंपनियों के शेयर लाल निशान के दायरे में रहे, वहीं एचडीएफसी और मारुति के शेयर मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। गौरतलब है कि वित्तीय सूचकांक प्रदान करने वाली एमएससीआई ने अपनी समीक्षा के बाद अपने सूचकांक में चार कंपनियों का महत्व घटाया है। अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों की भी जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें: होटलों पर पुलिस की छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही कड़ी नजर

Exit mobile version