Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में Sensex 305.61 अंक टूटा, Nifty में भी गिरावट

December 2, 2022

शुरुआती कारोबार में Sensex 305.61 अंक टूटा, Nifty में भी गिरावट

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। इससे पहले, घरेलू शेयर बाजारों में आठ दिन तक तेजी का रूख था। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 305.61 अंक गिरकर 62,978.58 पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 79.65 अंक टूटकर 18,732.85 पर था। सेंसेक्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, मंहिद्रा एंड मंहिद्रा, एशियन पेंट्स तथा नेस्ले गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर, टाटा स्टील, टेक मंहिद्रा, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी में बढ़त हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी बाजार भी बृहस्पतिवार को नुकसान में बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में, बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 184.54 अंक यानी 0.29 प्रतिशत चढक़र 63,284.19 अंक पर पहुंच गया जो इसका नया रिकॉर्ड है। इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी 54.15 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के 18,812.50 अंक पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 87.14 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रुप से 1,565.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: खेमका को हाईकोर्ट से राहत, केंद्र में मिलेगा अतिरिक्त सचिव स्तर का दर्जा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें