Site icon Dainik Savera Times

Sensex शुरुआती कारोबार में 330 अंक टूटा, Nifty भी नुकसान में

मुंबई: वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा ब्याज दर पर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के निर्णय से पहले बुधवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। इससे पिछले आठ कारोबारी सत्रों में शेयर बाजार चढ़े थे। इसके अलावा सेंसेक्स की बड़ी कंपनियों रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और एचडीएफसी में गिरावट से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 330.27 अंक टूटकर 61,024.44 अंक पर आ गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 97.05 अंक के नुकसान से 18,050.60 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में थे। वहीं एनटीपीसी, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और टाटा मोटर्स के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में बंद हुए थे।

ये भी पढ़ें: ईरान ने UAE पर किया ड्रोन हमला, 3 भारतीय नागरिक घायल

Exit mobile version