Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में Sensex 73.79 अंक टूटा, Nifty में भी गिरावट

April 28, 2023

शुरुआती कारोबार में Sensex 73.79 अंक टूटा, Nifty में भी गिरावट

मुंबई: निवेशकों के कारोबार से दूरी बनाने की वजह से घरेलू शेयर बाजार में चार दिन से जारी तेजी थम गई और शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी टूट गए। इस दौरान, शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 73.79 अंक की गिरावट के साथ 60,575.59 अंक पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17.85 अंक टूटकर 17,897.20 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, पॉवर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी ओर, विप्रो, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेस, सन फार्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। एशियाई बाजारों में, सियोल के बाजार नुकसान में रहे जबकि जापान, शंघाई और हांगकांग के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे। अमेरिका के बाजार बृहस्पतिवार को अच्छे लाभ के साथ बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में, बृहस्पतिवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 348.80 अंक यानी 0.58 प्रतिशत चढक़र 60,649.38 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 101.45 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,915.05 अंक पर पहुंच गया था। इसबीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत बढक़र 78.69 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,652.95 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें :  IPL 2026: रहाणे-रघुवंशी की शानदार बल्लेबाजी, KKR ने SRH को 7 विकेट से हराया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें