Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में Sensex 677 अंक से अधिक टूटा, Nifty में 200 अंक की गिरावट

April 17, 2023

शुरुआती कारोबार में Sensex 677 अंक से अधिक टूटा, Nifty में 200 अंक की गिरावट

मुंबई: सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में कमजोरी और इंफोसिस जैसे बड़े शेयर के नुकसान में जाने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी टूट गए और इसके साथ ही शेयर बाजारों में बीते नौ दिन से जारी तेजी भी थम गई। इस दौरान, शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 677.86 अंक की गिरावट के साथ 59,753.14 अंक पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 200 अंक टूटकर 17,628 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में, इंफोसिस के शेयर में सबसे ज्यादा करीब 12 प्रतिशत की गिरावट आई।

इसके अलावा टेक मंहिद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेस, विप्रो, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक भी नुकसान में रहे। दूसरी ओर, पॉवर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, टाइटन और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। एशियाई बाजारों में सोमवार को मिलाजुला रुख देखने को मिला, सियोल और जापान के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई और हांगकांग के बाजार लाभ में रहे। अमेरिका के बाजार शुक्रवार को नुकसान के साथ बंद हुए थे। घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को आंबेडकर जयंती के अवसर पर बंद थे। इसबीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत बढक़र 86.37 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 221.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें : एक ‘ना’ और जिंदगी तबाह : एसिड अटैक पर ‘प्रेमिका’ को 10 साल सजा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें