Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

IT शेयरों में बिकवाली से Sensex शुरुआती कारोबार में 169 अंक टूटा

April 19, 2023

IT शेयरों में बिकवाली से Sensex शुरुआती कारोबार में 169 अंक टूटा

मुंबई: सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों में बिकवाली तथा विदेशी कोषों की निकासी के बीच बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के रुख के साथ खुले। स्थानीय बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से भी बाजार धारणा पर असर पड़ा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 168.88 अंक टूटकर 59,558.13 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 48.35 अंक के नुकसान से 17,611.80 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स,हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, विप्रो, बजाज फिनसर्व और नेस्ले के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, मंहिद्रा एंड मंहिद्रा, टाइटन और भारती एयरटेल के शेयर लाभ में थे। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में था।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में झमाझम बारिश : आमजन खुश, किसान परेशान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें