Site icon Dainik Savera Times

कमजोर वैश्विक रुख से Sensex शुरुआती कारोबार में 329 अंक टूटा

मुंबई: अमेरिकी केंद्रीय बैंक की बैठक का ब्योरा जारी होने से पहले कमजोर वैश्विक रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 329.12 अंक टूटकर 60,343.60 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 97.3 अंक के नुकसान से 17,729.40 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, एनटीपीसी और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में थे। वहीं मारुति और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर लाभ में थे। अन्य एशियाई बाजार भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने में तेजी, चांदी 2.60 लाख रुपये के पार पहुंची

Exit mobile version