Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 400 अंक टूटा

February 17, 2023

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 400 अंक टूटा

मुंबई: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट आई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 397.67 अंक गिरकर 60,921.84 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 108.4 अंक टूटकर 17,927.45 पर था। सेंसेक्स में नेस्ले, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयर थे।

दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और रिलायंस में तेजी रही। अन्य एशियाई बाजारों में जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और चीन गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। इससे पहले बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 44.42 अंक या 0.07 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 61,319.51 पर बंद हुआ था। निफ्टी 20 अंक या 0.11 प्रतिशत बढक़र 18,035.85 अंक पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.78 प्रतिशत गिरकर 84.48 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

ये भी पढ़ें: रौशन आनंद की रिहाई के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, उठी खान सर की गिरफ्तारी की मांग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें