Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sensex शुरुआती कारोबार में 621 अंक लुढ़का, Nifty भी कमजोर

December 23, 2022

Sensex शुरुआती कारोबार में 621 अंक लुढ़का, Nifty भी कमजोर

मुंबई: कुछ देशों में कोविड संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख से स्थानीय बाजार भी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में नीचे आ गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगातार चौथे दिन बिकवाली दबाव में रहा और शुरुआती कारोबार में 620.66 अंक टूटकर 60,205.56 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 158.55 अंक के नुकसान से 17,968.80 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियो में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एसबीआई, इन्फोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और पावर ग्रिड नुकसान में थे। वहीं सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले और टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज के शेयर लाभ में थे।

ये भी पढ़ें: Earthquake In Himachal: हिमाचल में भूकंप के 3 झटकों से दहशत, रातभर जागते रहे लोग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें