Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 179 अंक पर टूटा, निफ्टी को भी हुआ नुकसान  

October 30, 2023

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 179 अंक पर टूटा, निफ्टी को भी हुआ नुकसान  

मुंबई: वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 179.06 अंक टूटकर 63,603.74 अंक पर आ गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 49.26 अंक के नुकसान से 18,998 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, महिन्द्र एंड महिन्द्र, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में थे।

वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज टेक महिन्द्र, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज के शेयर लाभ में थे। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.37 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,500.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

 

ये भी पढ़ें: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 जून से उड़ानें शुरू

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें