Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Sensex’ शुरुआती कारोबार में 341अंक से गिरकर 66,067.31 अंक पर रहा 

October 13, 2023

‘Sensex’ शुरुआती कारोबार में 341अंक से गिरकर 66,067.31 अंक पर रहा 

मुंबई: नकारात्मक वैश्विक संकेतों और आईटी कंपनियों के तिमाही वित्तीय प्रदर्शन पर चिंताओं से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने का असर शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों पर पड़ा और सेंसेक्स 341 अंक गिर गया। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 341 अंक या 0.51 प्रतिशत से अधिक गिरकर 66,067.31 अंक पर रहा। इंफोसिस और एक्सिस बैंक समेत सूचकांक के कुल 20 कंपनियों के शेयरों में दो प्रतिशत से अधिक गिरावट दर्ज की गई।

वहीं सेंसेक्स की 10 कंपनियां मुनाफे में रहीं। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 84.25 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरकर 19,709.75 अंक पर आ गया। वहीं एशिया के अधिकतर बाजार भी नुकसान में रहे। अमेरिकी और यूरोपीय बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,862.57 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: UAE ने 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, दिए जल्द देश छोड़ने के निर्देश

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें