Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Budget से पहले शुरुआती कारोबार में Sensex ने लगाई छलांग, Nifty भी चढ़ा

February 1, 2023

Budget से पहले शुरुआती कारोबार में Sensex ने लगाई छलांग, Nifty भी चढ़ा

मुंबई: नरेंद्र मोदी सरकार के अंतिम पूर्ण बजट से पहले बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल आया। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 516.97 अंक की बढ़त के साथ 60,066.87 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 153.15 अंक चढक़र 17,815.30 अंक पर था।सेंसेक्स के शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, टेक मंहिद्रा, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, कोटक मंहिद्रा बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टाइटन और एनटीपीसी शुरुआती कारोबार में बढ़त वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

वहीं आईटीसी, मंहिद्रा एंड मंहिद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और लार्सन एंड टुब्रो में गिरावट थी। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में था। पिछले कारोबारी सत्र में मंगलवार को सेंसेक्स उतार-चढ़ाव से भरे कारोबार में 49.49 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,549.90 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 13.20 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,662.15 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 फीसदी गिरकर 84.49 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 5,439.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: हिमाचल सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की बात, ‘खालसा एंट्री टैक्स’ को बताया गैरकानूनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें